डीडी न्यूज को कंटेंट मैनेजर चाहिए

डीडी न्यूज को दिल्ली में छह कंटेंट मैनेजर चाहिए। प्रसार भारती ने इसके लिए वेकैंसी निकाली है। डीडी न्यूज काम करने के लिए बहुत बढ़िया जगह है। पत्रकारिता या कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिग्री या पीजी डिप्लोमा रखने वाले पत्रकार यहां आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट में काम कर चुके लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।


भर्ती कंट्रेक्ट के आधार पर एक साल के लिए होगी जिसे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान आपको हर महीने 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।



आवेदन के लिए आपको एक तय फॉर्म को भर कर 400 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ भेजना होगा। बिना डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने का लास्ट डेट 15 फरवरी है।

अगर आप डीडी न्यूज के साथ जुड़ना चाहते हैं तो अपना आवेदन इस पते पर भेज दीजिए-
डिप्टी डायरेक्टर (एचआर),
डीडी न्यूज, दूरदर्शन भवन,
टॉवर-बी, रूम नंबर-413,
कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस,
नई दिल्ली- 110001


ज्यादा जानकारी और आवेदन पत्र फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें-
DD News

आप सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।


आप हमें मीडिया जगत से संबंधित समाचार, लेख, विज्ञापन और जॉब से जुड़ी जानकारी इस ईमेल पर भेज सकते हैं: LNMediaNetwork @ gmail. com आप www.mediadais.com को बुकमार्क कर लीजिए. इसे आप फेसबुक, ट्विटर और सोशल मीडिया साइट पर शेयर भी कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

एनडीटीवी खबर को सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर चाहिए