सहारा न्यूज नेटवर्क को वेबसाइट के लिए चाहिए पत्रकार


सहारा न्यूज नेटवर्क को हिंदी और अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के लिए पत्रकार चाहिए. सहारा को हिंदी न्यूज पोर्टल समय लाइव (www.samaylive.com) और अंग्रेजी न्यूज पोर्टल (www.saharasamay.com) के लिए प्रोड्यूसर और एसो. जूनियर प्रोड्यूसर चाहिए.

अगर आपके पास पत्रकारिता की डिग्री है और हिंदी-अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ है तो आप अप्लाई कर सकते हैं. फ्रेशर भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अनुभव रखने वाले और वेबसाइट में काम कर चुके पत्रकारों को प्राथमिकता
दी जाएगी.

सहारा में काम चाहने वाले पत्रकारों के लिए एक जरूरी बात यह भी है कि आपका कोई ना कोई जानने वाला सहारा में जरूर होना चाहिए.

आपको अपने रिज्यूमे के साथ सहारा के किसी पत्रकार या कर्मचारी का रेफरेंस जरूर होना चाहिए. आप जिन्हें जानते हैं उनके नाम के साथ उनका ईकोड भी आपको अपने रिज्यूमे या कवर लेटर के साथ बताना होगा.




अगर कोई सहारा में जानने वाला नहीं है तो घबराइए नहीं. आप बिना किसी रेफरेंस के भी अपना रिज्यूमे जमा कर सकते हैं.

आप अपना रिज्यूमे सहारा के नोएडा दफ्तर में जाकर जमा कर सकते हैं. रिज्यूमे या लिफाफे पर हिंदी या अंग्रेजी वेबसाइट का जरूर जिक्र कीजिएगा.

सहारा न्यूज नेटवर्क का पता है-

एचआर डिपार्टमेंट
सहारा न्यूज नेटवर्क
सी-1,सी-2, सी-3
सेक्टर-11
नोएडा, उत्तर प्रदेश

आप सभी को शुभकामानएं...



आप हमें मीडिया जगत से संबंधित समाचार, लेख, विज्ञापन और जॉब से जुड़ी जानकारी इस ईमेल पर भेज सकते हैं: LNMediaNetwork @ gmail. com

Comments

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

नारद सम्मान के लिए नाम आमंत्रित