लाइव टूडे से जुड़े सतीश त्रिपाठी

युवा पत्रकार सतीश त्रिपाठी अब लाइव टुडे न्यूज चैनल के साथ जुड़ गए हैं.

लाइव टुडे न्यूज चैनल में उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में की है. सतीश त्रिपाठी इससे पहले दो साल प्रतिष्ठित न्यूज चैनल
आजतक में थे.

उत्तर प्रदेश में कुंडा, प्रतापगढ़ के रहने वाले सतीश ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई के दौरान ही इनका चयन आजतक न्यूज चैनल के लिए हो गया. 20 साल के उम्र में ही सतीश पत्रकारिता के बारे में काफी कुछ जान-समझ चुके हैं.

सतीश पढ़ाई के समय से ही राज्य में होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. इससे इनका लगाव पत्रकारिता की ओर होता गया. कांफ्रेंस, मीडिया वर्कशाप, सेमिनार में शामिल होते रहने के कारण काफी कम उम्र में पत्रकारिता में आ गए.



कॉलेज के दौरान सतीश कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए फ्रीलांसिंग भी करते रहे हैं. सतीश फेसबुक, ट्विटर सहित कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बेहद सक्रिय रहते हैं.

उनकी अपनी एक वेबसाइट भी है www:satishtripathi.in .

सतीश एक ब्लॉग भी चलाते हैं- www.satishitzmy.blogspot.in  जिसके जरिए वो देश की तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं.

सतीश त्रिपाठी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.


आप हमें मीडिया जगत से संबंधित समाचार, लेख और जॉब से जुड़ी जानकारी इस ईमेल पर भेज सकते हैं: LNMediaNetwork @ gmail. com

Comments

kumar said…
Aap ne jo सतीश त्रिपाठी ji ki jo link di hai sayad o ab kam nahi kar rahi hai agra aap ke pass koi or link ho to aap use add kare taki unki bebak news ko pad sake http://policediary.news/

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

एनडीटीवी खबर को सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर चाहिए