न्यूज ऑफ बिहार को पत्रकार चाहिए

बिहार की खबरों पर आधारित न्यूज वेब पोर्टल न्यूज ऑफ बिहार ( www.newsofbihar.com ) को तमाम पोस्ट के लिए पत्रकार चाहिए.

न्यूज ऑफ बिहार डिजिटल मीडिया की दुनिया में तेजी से अपना पैर पसार रहा है. न्यूज ऑफ बिहार की टीम के दिन-रात मेहनत की बदौलत यह वेबसाइट सिर्फ पांच महीने में एलेक्सा रैंकिंग में 15 हजार के आसपास पहुंच गई है.

सिर्फ अगस्त महीने में ही न्यूज ऑफ बिहार वेबसाइट को
1 करोड़ 78 लाख हिट्स मिले हैं.

इस कामयाबी के पीछे युवा पत्रकार और समाजसेवी पंकज प्रसून का अथक प्रयास शामिल है. पंकज प्रसून न्यूज ऑफ बिहार टीम के साथ बिहार के कोने-कोने की खबर इस वेबसाइट के जरिए देश-दुनिया में रहने वाले बिहारी लोगों तक पहुंचानें में लगे हुए हैं.

पंकज प्रसून अब अपनी टीम में और लोगों को जोड़ना चाहते हैं. उन्हें पत्रकारिया के योग्य उम्मीदवारों की तलाश है.


अगर आपमें बिहार की खबर को लेकर समझ है और इसे आप न्यूज ऑफ बिहार  के जरिए समस्त बिहारियों तक पहुंचाना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है.

न्यूज ऑफ बिहार को तीन सब एडिटर चाहिए. इसके लिए पत्रकारिता की डिग्री के साथ अच्छी हिंदी टाइपिंग जरूरी है.  एक- दो साल अनुभव रखने वाले पत्रकारों को वरीयता दी जाएगी.

न्यूज ऑफ बिहार को ट्रेनी एडिटर की भी जरुरत है इसके लिए फ्रेशर भी अप्लाई कर सकते हैं.

इसके साथ ही मार्केटिंग हेड और मार्केटिंग एसोसिएट्स भी चाहिए.  मार्केटिंग हेड के लिए एमबीए होने के साथ ही सेल्स में कम से कम 3 से 4 साल का अनुभव जरूरी है. बिहार में काम कर चुके लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.

मार्केटिंग एसोसिएट्स के लिए भी एमबीए के बंदे चाहिए.

डेस्क पर काम करने वाले लोगों को बिहार में काम करना होगा. न्यूज ऑफ बिहार का दफ्तर बिहार में ही है.

अगर आप न्यूज ऑफ बिहार से जुड़ना चाहते हैं तो अपना रिज्यूमे इस ईमेल पर भेज दीजिए-
 infonewsofbihar@gmail.com

आप इस नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं-

अर्पण कुमार- 9771310366, 9155705448

आप सभी को शुभकामनाएं.



आप हमें मीडिया जगत से संबंधित समाचार, लेख और जॉब से जुड़ी जानकारी इस ईमेल पर भेज सकते हैं: LNMediaNetwork @ gmail. com

Comments

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

एनडीटीवी खबर को सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर चाहिए