BBC हिंदी को दिल्ली में एडिटर चाहिए

बीबीसी को हिंदी के लिए दिल्ली में एडिटर चाहिए.

BBC नाम ही काफी है. बीबीसी का टीवी, रेडियो, न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया में अपना एक अलग ही प्रभुत्व है.

बीबीसी हिंदी एडिटर के रूप में आपको दिल्ली की
एडिटोरियल टीम को लीड करना है. हिंदीभाषी पाठकों और श्रोताओं को ध्यान में रखकर खबरों को प्रसारित और ऑनलाइन प्रकाशित करना है.

बीबीसी हिंदी न्यूज वेबसाइट की जिम्मेदारी आपके ऊपर होगी. इसके लिए आपको प्रिंट, टीवी और ऑनलाइन मीडिया की अच्छी जानकारी होनी चाहिए.



हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए. आपको दुनिया भर की अंग्रेजी खबरों के साथ भी ताल मिलाकर चलना होगा.

आपको भारत की राजनीतिक खबरों के साथ स्थानीय खबरों की भी जानकारी होनी चाहिए.

अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है.

अगर आपका आवेदन बीबीसी के लायक हुआ तो आपको 7 नवंबर के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है.

अप्लाई करने के लिए क्लिक करें- बीबीसी हिंदी

आप सभी को शुभकामनाएं.



आप हमें मीडिया जगत से संबंधित समाचार, लेख और जॉब से जुड़ी जानकारी इस ईमेल पर भेज सकते हैं: LNMediaNetwork @ gmail. com

Comments

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

एनडीटीवी खबर को सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर चाहिए