NTDV को चाहिए प्रोडक्शन असिस्टेंट और प्रोमो एडिटर

देश के प्रमुख मीडिया हाउस एनडीटीवी को प्रोडक्शन असिस्टेंट और प्रोमो एडिटर चाहिए. एनडीटीवी 24x7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट न्यूज चैनल में काम करना सम्मान की बात है.

अगर आप एनडीटीवी ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो शुरूआत करने के लिए यह अच्छा मौका है.

एनडीटीवी को
वीटी लाइब्रेरी के लिए प्रोडक्शन असिस्टेंट चाहिए. इसके लिए मेटाडाटा क्रिएशन, डेली टेलिकास्ट को डिजिटस सर्वर में अर्काइव करना, अर्काइव से शॉट्स निकालना, टेप से सर्वर में शॉट्स डालने का काम करना शामिल है.



अगर आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इस लिंक को क्लिक करें-
Production Assistant 

इसके साथ ही NDTV को Promo Editor भी चाहिए. नाम से ही साफ है कि आपको एडिटिंग सॉफ्टवेयर पर शॉट्स एडिट करने की अच्छी जानकारी होनी चाहिए.

साथ ही प्रोमो किस तरह बनाया जाए, वह देखने में किस तरह अच्छा लगे, ऑन एयर होने लायक है या नहीं... यह सब भी आपको देखना होगा.

ज्यादा जानकारी और अप्लाई करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें-
Promo Editor

दोनों पोस्ट के लिए एक से तीन साल तक का अनुभव मांगा गया है. और दोनों ओपनिंग दिल्ली एनसीआर के लिए है.

आप सभी को शुभकामनाएं...


आप हमें मीडिया जगत से संबंधित समाचार, लेख और जॉब से जुड़ी जानकारी इस ईमेल पर भेज सकते हैं: LNMediaNetwork @ gmail. com

Comments

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

एनडीटीवी खबर को सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर चाहिए