वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिल्ली में रिपोर्टर चाहिए

अमेरिका की प्रमुख समाचार संस्थान वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिल्ली में रिपोर्टर चाहिए.

वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिल्ली में साउथ-ईस्ट एशिया के लिए रिपोर्टर चाहिए जो भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलयेशिया और सिंगापुर में विकसित होने वाली टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, स्टॉर्टअप और टेक ट्रेंड पर
नजर रख सके.

वॉल स्ट्रीट जर्नल अमेरिकी डॉउ जोन्स कंपनी का हिस्सा है जो प्रिंट, मोबाइल और डिजिटल मीडिया में दुनिया में सबसे आगे है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल का खास जोर बिजनेस, मार्केट, टेक्नोलॉजी और पॉलिटिक्स की खबरों पर रहता है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टरों का संजाल दुनियाभर में फैला हुआ है. खबरों की दुनिया में बीबीसी, सीएनएन की तरह वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक अलग ही पहचान है.



दिल्ली के लिए उन अनुभवी पत्रकारों को वरीयता दी जाएगी जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं. अप्लाई करते वक्त आपको कम से कम पांच प्रकाशित आर्टिकल भी भेजने होंगे.

अप्लाई करने और ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक को क्लिक करें-
Wall Street Journal


Comments

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

नारद सम्मान के लिए नाम आमंत्रित