डीडी न्यूज को चाहिए 27 एंकर-कम-कॉरेस्पॉन्डेंट

डीडी न्यूज को अपने रिजनल न्यूज यूनिट के लिए 27 एंकर-कम-कॉरेस्पॉन्डेंट चाहिए. डीडी न्यूज को अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पटना के लिए दो-दो एंकर-कम-कॉरेस्पॉन्डेंट चाहिए. जबकि बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, रायपुर, रांची, शिमला और तिरुअनंतपुरम के लिए
एक-एक एंकर-कम-कॉरेस्पॉन्डेंट चाहिए.

एंकर-कम-कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए भर्ती कंट्रेक्ट के आधार पर होगा और आपको हर महीने 33 हजार रुपए दिए जाएंगे.

अगर आप डीडी न्यूज में काम करना चाहते हैं तो इस पोस्ट के लिए आपके पास पत्रकारिता में डिग्री/डिप्लोमा के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए.

इसके साथ ही आपको एक रिटेन टेस्ट और स्क्रीन-कम-स्किल टेस्ट से भी गुजरना होगा.

अगर आप एंकर-कम-कॉरेस्पॉन्डेंट पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको निर्धारित फॉर्म को भरकर 400 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ रिजनल डीडी न्यूज सेंटर पर आठ जुलाई तक जमा कराने होंगे.

फॉर्म डाउनलोड करने और ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें-
डीडी न्यूज

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

नारद सम्मान के लिए नाम आमंत्रित