वनइंडिया हिन्दी को चाहिए सब और सीनियर सब एडिटर

वनइंडिया न्यूज वेबसाइट को बेंगलुरु और नोएडा में सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर चाहिए. अगर आपके पास पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा है तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

देश में सबसे ज्यादा आठ भाषाओं में न्यूज वेबसाइट चलाने वाली कंपनी वनइंडिया को हिन्दी के
लिए पत्रकार चाहिए लेकिन हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी पर भी आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए.

सब एडिटर की एक वेकैंसी बेंगलुरु के लिए है जो पर्सनल फाइसेंस वेबसाइट www.hindi.goodreturns.in के लिए है. इसके लिए 2 से 3 साल का अनुभव होना जरूरी है.

जबकि नोएडा वाले सब-एडिटर की वेकैंसी जनरल न्यूज के लिए है इसके लिए सोशल मीडिया का ज्ञान होना जरूरी है.

सीनियर सब-एडिटर बेंगलुरु और नोएडा दोनों जगह के लिए चाहिए. इसके लिए न्यूज की अच्छी समझ के साथ 5 से 10 साल का अनुभव जरूरी है.

अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो अपना रिज्यूम इस ईमेल- ajay.mv@oneindia.co.in पर भेज दें.

अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 मई 2016 है.

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें-  वन इंडिया 

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

नारद सम्मान के लिए नाम आमंत्रित