ब्यूरोक्रेसी टूडे को चाहिए इंटर्न

ब्यूरोक्रेसी टूडे मैगजीन को दिल्ली में इंटर्न की जरूरत है. इंटर्न को डिजिटल मीडिया के बारे में अच्छी जानकारी हो. इंटर्न को मैगजीन के साथ ऑनलाइन मीडिया के लिए भी रिपोर्ट तैयार करनी होगी. 

आवेदक को ब्यूरोक्रेसी टूडे मैगजीन के साथ इसके वेबसाइट के लिए स्टोरी लिखनी और अपलोड करनी होगी. साथ ही सोशल मीडिया पर शेयर भी करना होगा. इंटर्न को स्टोरी के लिए रिसर्च और प्रुफ रीडिंग के काम को भी देखना होगा.

पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा वाले फ्रेशर्स अप्लाई
कर सकते हैं. पत्रकारिता में गहरी रुचि रखने वाले और लेखन पर पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.




इंटर्नशिप के दौरान आपको भुगतान भी किया जाएगा और काम पसंद आने पर छह महीने बाद आपको काम पर रख लिया जाएगा.

अगर आप यहां काम करना चाहते हैं तो पत्रिका की डिप्टी एडिटर सोमा चक्रवर्ती को अपना रिज्यूमे भेज दीजिए-

soma.chakraborty@bureaucracytoday.com
या
soma261@gmail.com.

Popular posts from this blog

जागरण न्यू मीडिया में भारी वेकैंसी, एडिटर, सब-एडिटर और सीनियर सब-एडिटर चाहिए

एनडीटीवी खबर को सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर चाहिए